अन्य खबरेंकारनामा : साहब है कुछ भी हो सकता है...कौन क्या कर सकता...

कारनामा : साहब है कुछ भी हो सकता है…कौन क्या कर सकता है…और निर्माण के बाद हुआ टेंडर…

चांपा। नगर पालिका चांपा आजकल नई सुर्खियां बटोर रही है।ताजा मामला भालेराय मैदान में एक नया चबूतरा निर्माण का आया है। जिसकी अनुमानित लागत लगभग 3 लाख 97 हजार बताया गया है जो कि पार्षद निधि द्वारा कराया जा रहा है।

अब समझिए पूरा मामला : भालेराय मैदान में एक चबूतरे का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए बाकायदा निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्रस्तुत करने का समय 24 अक्टूबर 2024 तय है तथा निविदा खोलने तारीख 30 अक्टूबर 2024 तय की गई है। समझने वाली बात तो यह है कि चबूतरा तो पहले ही बन चुका है। चबूतरे पर तो कार्यक्रम भी हो चुका है। कार्यक्रम की बात कर रहे हैं जो दशहरे पर जिस मंच पर देश की प्रसिद्ध गायिका जिया खान और बाली ठाकरे ने अपनी कला का प्रदर्शन किया था। हम इस मंच की बात कर रहे हैं जिस मंच पर देश की जाने-माने कलाकार के डुप्लीकेट कलाकारों ने अपना प्रदर्शन किया था।

अब तो सवाल यह है कि जो चबूतरा बन चुका है उसको दोबारा बनाने का निविदा कैसे या फिर यह अधिकारियों की लापरवाही का असर है। क्या अधिकारियों के साठ गांठ पर यह कार्य हुआ है। समझने वाली बात यह है कि क्या यह वही चबूतरा है इसके निर्माण की बात हो रही है या फिर कोई और चबूतरा नगर पालिका परिषद चांपा द्वारा भालेराय मैदान में बनाने की तैयारी की जा रही है जिसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। नगर पालिका सीएमओ भोला सिंह ठाकुर से इस संबंध में जानकारी ली तो उनका कहना था इस सम्बंध में मुझे कोई जानकारी नही है इंजीनियर बता पाएंगे। नगर पालिका के इंजीनियर से जानकारी लेने के लिए फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन पर आपसे मैं बाद में मिलता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

चांपा। नगर पालिका चांपा आजकल नई सुर्खियां बटोर रही है।ताजा मामला भालेराय मैदान में एक नया चबूतरा निर्माण का आया है। जिसकी अनुमानित लागत लगभग 3 लाख 97 हजार बताया गया है जो कि पार्षद निधि द्वारा कराया जा रहा है। अब समझिए पूरा मामला : भालेराय मैदान में एक चबूतरे का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए बाकायदा निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्रस्तुत करने का समय 24 अक्टूबर 2024 तय है तथा निविदा खोलने तारीख 30 अक्टूबर 2024 तय की गई है। समझने वाली बात तो यह है कि चबूतरा तो पहले ही बन चुका है। चबूतरे पर तो कार्यक्रम भी हो चुका है। कार्यक्रम की बात कर रहे हैं जो दशहरे पर जिस मंच पर देश की प्रसिद्ध गायिका जिया खान और बाली ठाकरे ने अपनी कला का प्रदर्शन किया था। हम इस मंच की बात कर रहे हैं जिस मंच पर देश की जाने-माने कलाकार के डुप्लीकेट कलाकारों ने अपना प्रदर्शन किया था। अब तो सवाल यह है कि जो चबूतरा बन चुका है उसको दोबारा बनाने का निविदा कैसे या फिर यह अधिकारियों की लापरवाही का असर है। क्या अधिकारियों के साठ गांठ पर यह कार्य हुआ है। समझने वाली बात यह है कि क्या यह वही चबूतरा है इसके निर्माण की बात हो रही है या फिर कोई और चबूतरा नगर पालिका परिषद चांपा द्वारा भालेराय मैदान में बनाने की तैयारी की जा रही है जिसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। नगर पालिका सीएमओ भोला सिंह ठाकुर से इस संबंध में जानकारी ली तो उनका कहना था इस सम्बंध में मुझे कोई जानकारी नही है इंजीनियर बता पाएंगे। नगर पालिका के इंजीनियर से जानकारी लेने के लिए फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन पर आपसे मैं बाद में मिलता हूँ।
error: Content is protected !!