अन्य खबरेंछत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, राजेश पांडेय...

छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, राजेश पांडेय बने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश बाकेटबॉल संघ की प्रबंध कार्यकारिणी की होटल वेंकटेश इंटरनेशनल ,रायपुर में आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ साथ विभिन्न जिला संघो के पदाधिकारियों व सदस्य भी उपस्थिति में कई सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किए गये। बैठक के एजेंडे में प्रदेश संघ की महासचिव के निधन के पश्चात रिक्त पद के पूर्ति तथा नवीन प्रबंधकारिणी के गठन एवं प्रत्येक जिला, नगर निगम एवं संस्थान को मान्यता देने को सम्मलित किया गया था। समस्त उपस्थित सदस्यों के सहमति से पुरानी प्रबंधकारिणी समिति को भंग करके नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमे अध्यक्ष पद हेतु पीताम्बर गुप्ता एवं महासचिव पद हेतु सुमित उपाध्याय के नाम का प्रस्ताव अनिल पुसदकर ने रखा जिसे सभी सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश पांडेय बने, श्री पांडेय जांजगीर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी, नरेश डाकलिया, अनिल पुसदकर, प्रमोद सिंह, राजेश पाण्डेय, आनंद सिंह, उमेश सिंह ठाकुर, राजेश प्रताप सिंह, आलोक गुप्ता, नमिताभ जैन, इकबाल अहमद, नुरेन चंद्राकर, राजेन्द्र तम्बोली, एन आई एस कोच सुधीर राजपाल, प्रीतम दास, विष्णु पाण्डेय, वीरेन्द्र देशमुख एवं विभिन्न जिलों से प्रत्यूष नेमी, अमित तिवारी, हुमन राम यदु, सुनील नायक, देवेन्द्र महानंद, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी लुमेंद्र साहू,अंजू जोशी, अतुल मिश्रा, रघुनाथ मुखर्जी, नलिन शर्मा, अब्बास आलम, राघव पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश बाकेटबॉल संघ की प्रबंध कार्यकारिणी की होटल वेंकटेश इंटरनेशनल ,रायपुर में आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। प्रदेश कार्यकारिणी के साथ साथ विभिन्न जिला संघो के पदाधिकारियों व सदस्य भी उपस्थिति में कई सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किए गये। बैठक के एजेंडे में प्रदेश संघ की महासचिव के निधन के पश्चात रिक्त पद के पूर्ति तथा नवीन प्रबंधकारिणी के गठन एवं प्रत्येक जिला, नगर निगम एवं संस्थान को मान्यता देने को सम्मलित किया गया था। समस्त उपस्थित सदस्यों के सहमति से पुरानी प्रबंधकारिणी समिति को भंग करके नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमे अध्यक्ष पद हेतु पीताम्बर गुप्ता एवं महासचिव पद हेतु सुमित उपाध्याय के नाम का प्रस्ताव अनिल पुसदकर ने रखा जिसे सभी सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से पारित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश पांडेय बने, श्री पांडेय जांजगीर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर परवानी, नरेश डाकलिया, अनिल पुसदकर, प्रमोद सिंह, राजेश पाण्डेय, आनंद सिंह, उमेश सिंह ठाकुर, राजेश प्रताप सिंह, आलोक गुप्ता, नमिताभ जैन, इकबाल अहमद, नुरेन चंद्राकर, राजेन्द्र तम्बोली, एन आई एस कोच सुधीर राजपाल, प्रीतम दास, विष्णु पाण्डेय, वीरेन्द्र देशमुख एवं विभिन्न जिलों से प्रत्यूष नेमी, अमित तिवारी, हुमन राम यदु, सुनील नायक, देवेन्द्र महानंद, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी लुमेंद्र साहू,अंजू जोशी, अतुल मिश्रा, रघुनाथ मुखर्जी, नलिन शर्मा, अब्बास आलम, राघव पाण्डेय आदि उपस्थित थे।
error: Content is protected !!