क्राइमनहरिया बाबा मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, बिलासपुर...

नहरिया बाबा मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, बिलासपुर से पकड़े गए आरोपी, 600 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद लगी सफलता हाथ..

जांजगीर चांपा। थाना जांजगीर क्षेत्रअंतर्गत नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के दान पेटी को चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सायबर टीम सहित जांजगीर/नैला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से आरोपियों को पकड़ा गया। चोरी की घटना में मुख्य रूप से 03 आरोपियों को चोरी का पैसा रखने वाला 01 सहयोगी आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया।

सायबर सेल/थाना जांजगीर, चौकी नैला पुलिस द्वारा घटना स्थल से चारो दिशाओं में लगभग 600 सीसीटीवी फुटेज चेक करने बाद सुराग मिला। पकड़े गए आरोपियों में धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू पिता फूलदास वैष्णव उम्र 24 साल निवासी भूकम्प अटल अवास थाना सरकण्डा बिलासपुर, विजय कुमार वैष्णव पिता रामेश्वर वैष्णव उम्र 19 साल निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर, रामायण केंवट पिता छेदी केंवट उम्र 19 साल निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर, राजाठाकुर उर्फ राज पिता गोविंद सिंह ठाकुर उम्र 22 साल निवासी भूकम्प अटल थाना सरकण्डा बिलासपुर हाल मुकाम अशोक नगर खमतराई बिलासपुर है। आरोपियों के कब्जे से नगदी 37236/ रूपया, जला हुआ मोटर सायकल किमती 50 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 324 (4) (5), 238 (ग), 331 (4),305 (ए),317(2),3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

जांजगीर चांपा। थाना जांजगीर क्षेत्रअंतर्गत नहरिया बाबा हनुमान मंदिर के दान पेटी को चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सायबर टीम सहित जांजगीर/नैला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से आरोपियों को पकड़ा गया। चोरी की घटना में मुख्य रूप से 03 आरोपियों को चोरी का पैसा रखने वाला 01 सहयोगी आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। सायबर सेल/थाना जांजगीर, चौकी नैला पुलिस द्वारा घटना स्थल से चारो दिशाओं में लगभग 600 सीसीटीवी फुटेज चेक करने बाद सुराग मिला। पकड़े गए आरोपियों में धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टींकू पिता फूलदास वैष्णव उम्र 24 साल निवासी भूकम्प अटल अवास थाना सरकण्डा बिलासपुर, विजय कुमार वैष्णव पिता रामेश्वर वैष्णव उम्र 19 साल निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर, रामायण केंवट पिता छेदी केंवट उम्र 19 साल निवासी हरदीकला टोना थाना सिरगिट्टी बिलासपुर, राजाठाकुर उर्फ राज पिता गोविंद सिंह ठाकुर उम्र 22 साल निवासी भूकम्प अटल थाना सरकण्डा बिलासपुर हाल मुकाम अशोक नगर खमतराई बिलासपुर है। आरोपियों के कब्जे से नगदी 37236/ रूपया, जला हुआ मोटर सायकल किमती 50 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 324 (4) (5), 238 (ग), 331 (4),305 (ए),317(2),3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
error: Content is protected !!