अन्य खबरेंबिना बीमा के सीईओ साहब कर रहे कार्यालयीन वाहन का उपयोग, 8...

बिना बीमा के सीईओ साहब कर रहे कार्यालयीन वाहन का उपयोग, 8 माह बीत जाने के बाद भी बिना जानकारी के चल रहा स्कॉर्पियो

वासु सोनी चांपा। बम्हनीडीह जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ कुबेर सिंह उरेती कई सालों से जमे हुए हैं। जहां सभी सुख संसाधन के साथ वो अपना काम कर रहे हैं। जनपद पंचायत के सीईओ जिस वाहन का इस्तेमाल करते हैं। उसके बारे में भी आपको कुछ जानकारी मिलनी चाहिए कि आखिरकार साहब जिस वाहन में चलते हैं वो किस प्रकार की है।

आपको बता दें कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह में कुबेर सिंह उरेती कई सालों से मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व निभा रहे हैं। वे सामान्य रूप से मडवा अपने आवास से चांपा होते हुए बम्हनीडीह अपने कार्यालय किराये पर लिये गये वाहन स्कार्पियों से आना जाना करते है। उस स्कार्पियों का किराया लगभग 35 हजार के करीब है। अब आपको बतातें है कि जिस स्कार्पियों में साहब चलते हैं उसे पामगढ़ के किसी लक्ष्मीकांत गौराहा से कार्यालयीन उपयोग हेतु किराये पर लिया गया है। लेकिन कार्यालयीन कार्य को छोड़कर अन्य जगहों पर भी वाहन उपयोग में लिया जा रहा है।

कार्यालय के जिस वाहन में साहब आना जाना करते हैं उस वाहन के बीमा के बारे में भी सीईओ साहब अनभिज्ञ हैं और उपयोग में ले रहे हैं साथ ही हर महीने का किराया भी बकायदा जारी किया जा रहा है। अब ये समझ से परे है कि आखिरकार साहब बिना बीमा के वाहन में चल कैसे रहे हैं और अगर साहब को इसकी जानकारी है तो वाहन मालिक को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। फिलहाल साहब तो अपने काम में काफी व्यस्त रहते हैं लेकिन जान जोखिम में डालकर बिना बीमा के वाहन में सफर करना और हर माह उस वाहन का किराया भी देना समझ से परे है।

जानकारी के मुताबिक स्कार्पियों वाहन का बीमा दिसम्बर 2023 में समाप्त हो चुका है लेकिन वर्तमान समय तक लगभग 8 माह बीत जाने के बाद भी बीमा नहीं कराया गया है। अब देखना ये है कि साहब कोई त्वरित कार्रवाई करते है या फिर महीने का भुगतान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

वासु सोनी चांपा। बम्हनीडीह जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ कुबेर सिंह उरेती कई सालों से जमे हुए हैं। जहां सभी सुख संसाधन के साथ वो अपना काम कर रहे हैं। जनपद पंचायत के सीईओ जिस वाहन का इस्तेमाल करते हैं। उसके बारे में भी आपको कुछ जानकारी मिलनी चाहिए कि आखिरकार साहब जिस वाहन में चलते हैं वो किस प्रकार की है। आपको बता दें कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह में कुबेर सिंह उरेती कई सालों से मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व निभा रहे हैं। वे सामान्य रूप से मडवा अपने आवास से चांपा होते हुए बम्हनीडीह अपने कार्यालय किराये पर लिये गये वाहन स्कार्पियों से आना जाना करते है। उस स्कार्पियों का किराया लगभग 35 हजार के करीब है। अब आपको बतातें है कि जिस स्कार्पियों में साहब चलते हैं उसे पामगढ़ के किसी लक्ष्मीकांत गौराहा से कार्यालयीन उपयोग हेतु किराये पर लिया गया है। लेकिन कार्यालयीन कार्य को छोड़कर अन्य जगहों पर भी वाहन उपयोग में लिया जा रहा है। कार्यालय के जिस वाहन में साहब आना जाना करते हैं उस वाहन के बीमा के बारे में भी सीईओ साहब अनभिज्ञ हैं और उपयोग में ले रहे हैं साथ ही हर महीने का किराया भी बकायदा जारी किया जा रहा है। अब ये समझ से परे है कि आखिरकार साहब बिना बीमा के वाहन में चल कैसे रहे हैं और अगर साहब को इसकी जानकारी है तो वाहन मालिक को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसा किया जा रहा है। फिलहाल साहब तो अपने काम में काफी व्यस्त रहते हैं लेकिन जान जोखिम में डालकर बिना बीमा के वाहन में सफर करना और हर माह उस वाहन का किराया भी देना समझ से परे है। जानकारी के मुताबिक स्कार्पियों वाहन का बीमा दिसम्बर 2023 में समाप्त हो चुका है लेकिन वर्तमान समय तक लगभग 8 माह बीत जाने के बाद भी बीमा नहीं कराया गया है। अब देखना ये है कि साहब कोई त्वरित कार्रवाई करते है या फिर महीने का भुगतान।
error: Content is protected !!