छत्तीसगढ" एक पेड़ मां के नाम "अभियान के तहत मिडिल स्कूल सोनाईडीह...

” एक पेड़ मां के नाम “अभियान के तहत मिडिल स्कूल सोनाईडीह परिसर में बीईओ ने किया पौधरोपण

चांपा। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह परिसर में बीईओ एम डी दीवान ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण, धरती की रक्षा और आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना हम सबका कर्तव्य है। हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर इस अभियान के तहत पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं पालकों से कहा कि सभी अपने अपने मां के नाम पेड़ लगाकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस अभियान को सफल बनावे। इस अभियान में जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी, उद्यान अधीक्षक, सरपंच एवं पालकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। सीएसी शैलेष दुबे ने सभी शिक्षकों से एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसके संरक्षण एवं संवर्धन की बात कही। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

चांपा। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोनाईडीह परिसर में बीईओ एम डी दीवान ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण सरंक्षण, धरती की रक्षा और आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना हम सबका कर्तव्य है। हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर इस अभियान के तहत पेड़ जरूर लगाएं। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं पालकों से कहा कि सभी अपने अपने मां के नाम पेड़ लगाकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर इस अभियान को सफल बनावे। इस अभियान में जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी, उद्यान अधीक्षक, सरपंच एवं पालकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। सीएसी शैलेष दुबे ने सभी शिक्षकों से एक पेड़ मां के नाम लगाकर उसके संरक्षण एवं संवर्धन की बात कही। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।
error: Content is protected !!