क्राइमपुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के युवक ने किया भाई-बहन पर ब्लेड...

पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के युवक ने किया भाई-बहन पर ब्लेड से वार, डायल 112 ने घायल भाई-बहन को पहुंचाया सिम्स

बिलासपुर। जरहाभाठा मिनी बस्ती में रहने वाले सिद्धार्थ यादव और उसकी बहन पर मोहल्ले में रहने वाले श्यामू ने ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया है। दोनों भाई-बहनों को घायल अवस्था में सिम्स में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि पुरानी रंजिश के चलते श्यामू मोहल्ले में ही रहने वाले सिद्धार्थ यादव के घर के बाहर गाली गलौज कर रहा था। जिसे सुनकर सिद्धार्थ बाहर आकर उसे समझाने लगा लेकिन श्यामू ने अपनी जेब में रखे ब्लेड से सिद्धार्थ पर हमला कर दिया। सिद्धार्थ पर ब्लेड से हमला होता देख सिद्धार्थ की बहन उसे बचाने पहुंची तभी श्यामू ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। दोनों भाई बहनों पर हमला करने के बाद श्यामू फरार हो गया। आसपास के लोगों के द्वारा डायल 112 को इसकी सूचना दी गई। डायल 112 द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों घायल भाई-बहनों को उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया। घटना की सूचना सिविल लाईन थाने में दी गई। सूचना मिलने ही सिविल लाईन स्टाफ मौके पर पहुंच गई। कुछ समय बाद आरोपी युवक श्यामू का पता चलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल भाई-बहनों के परिजनों से जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

बिलासपुर। जरहाभाठा मिनी बस्ती में रहने वाले सिद्धार्थ यादव और उसकी बहन पर मोहल्ले में रहने वाले श्यामू ने ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया है। दोनों भाई-बहनों को घायल अवस्था में सिम्स में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि पुरानी रंजिश के चलते श्यामू मोहल्ले में ही रहने वाले सिद्धार्थ यादव के घर के बाहर गाली गलौज कर रहा था। जिसे सुनकर सिद्धार्थ बाहर आकर उसे समझाने लगा लेकिन श्यामू ने अपनी जेब में रखे ब्लेड से सिद्धार्थ पर हमला कर दिया। सिद्धार्थ पर ब्लेड से हमला होता देख सिद्धार्थ की बहन उसे बचाने पहुंची तभी श्यामू ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। दोनों भाई बहनों पर हमला करने के बाद श्यामू फरार हो गया। आसपास के लोगों के द्वारा डायल 112 को इसकी सूचना दी गई। डायल 112 द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों घायल भाई-बहनों को उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया। घटना की सूचना सिविल लाईन थाने में दी गई। सूचना मिलने ही सिविल लाईन स्टाफ मौके पर पहुंच गई। कुछ समय बाद आरोपी युवक श्यामू का पता चलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल भाई-बहनों के परिजनों से जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
error: Content is protected !!