अन्य खबरेंबैंक में बंधक जमीन को बेच दिया सुनार को, 39 लाख की...

बैंक में बंधक जमीन को बेच दिया सुनार को, 39 लाख की ठगी, सकरी पुलिस जुटी जांच में

बिलासपुर। सराफा व्यापारी के साथ 39 लाख 43 हजार की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एक व्यक्ति ने बैंक में बंधक हुए प्रॉपर्टी को बेचने का झांसा देकर सराफा व्यापारी को ठग दिया। मामले में रामा लाईफ सिटी निवासी प्रार्थी विकास कुमार सराफ ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जहा उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि रामा लाईफ सिटी सकरी के जमीन जिसका खसरा नंबर 282/14 रकबा 2035 वर्गफुट जमीन में अद्धनिर्मित मकान जो राजस्व रिकार्ड में मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं उसकी पत्नी दर्शनादेवी श्रीवास्तव के नाम पर दर्ज है। जिसका सौदा प्रार्थी ने 20.10.2018 को 43,60,000/- ( तिरालीस लाख साठ हजार रूपये) में मनोज कुमार श्रीवास्तव से हुआ था। जिसके लिए प्रार्थी ने अलग अलग किश्तों में 39 लाख 43 हजार रूपए आरोपी मनोज कुमार श्रीवास्तव को दे दिया था। वही विगत कई वर्षों से मनोज कुमार प्रार्थी को रजिस्ट्री को लेकर घूमा रहा था। इसी बीच आरोपी मनोज कुमार श्रीवास्तव के बाम्बे में होने की जानकारी मिलने पर प्रार्थी वहा भी पहुंचा। लेकिन मनोज कुमार श्रीवास्तव का कुछ पता नहीं चला। इधर मामले में प्रार्थी ने खोजबीन शुरू कि तो उसे पता चला की उक्त प्रॉपर्टी पहले से ही बैंक में बंधक के रूप में है और उसे बैंक द्वारा नीलाम कर दिया गया है तब जाकर प्रार्थी को अपने साथ हुई ठगी के एहसास हुआ जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने सकरी थाने में दर्ज कराई है इधर मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!