छत्तीसगढनिकॉन कैमरे के मुंबई, दिल्ली और भिलाई के मेंटर ने जिले के...

निकॉन कैमरे के मुंबई, दिल्ली और भिलाई के मेंटर ने जिले के फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर को सिखाई बारीकियां, चांपा के रंग महल में भव्य वर्कशॉप का आयोजन

चांपा। फोटोग्राफर वीडियो ग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन जांजगीर चांपा एसोसिएशन के द्वारा निकॉन कंपनी का वर्कशॉप फोटोग्राफर भाइयों के लिए किया गया। जिसमें मुंबई से प्रशिक्षण देने वाले एवं भिलाई से सूर्या सिंह जी एवं दिल्ली से निकॉन के मेंटर आए हुए थे। फोटोग्राफर की सुविधा के लिए मॉडल की व्यवस्था भी संगठन के द्वारा की गई थी। निकॉन कंपनी का यह कार्यक्रम जिले में पहली बार हुआ। जिले में पहली बार हुए इस आयोजन से फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर में उत्साह दिखा। फोटोग्राफर भाइयों के मन में इसे लेकर काफी देर से इंतजार किया जा रहा था। जिसे संगठन ने अपना दायित्व समझकर इस निकॉन वर्कशॉप को फोटोग्राफर भाइयों के हित के लिए आयोजित किया। पिछले कुछ सालों में जिला संगठन के द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जिला संगठन में आज 30 लोगों की सदस्यता भी दिलाई गई। छत्तीसगढ़ में इस संगठन को लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। निकान वर्कशॉप में संगठन के अध्यक्ष संजय दुबे चांपा, सचिव प्रेम निर्मलकर अकलतरा, कोषाध्यक्ष कृष्णा देवांगन चांपा सहित जिला जांजगीर चांपा के चंद्रपुर, मालखरौदा, शक्ति, बाराद्वार, डभरा, हसौद, बिर्रा, बम्हनीडीह, शिवरीनारायण, पामगढ़, राहौद, जांजगीर और चांपा के सारे फोटोग्राफर उपस्थित थे। यह कार्यक्रम होटल रंग महल में संगठन एवं निकॉन कंपनी के द्वारा सभी फोटोग्राफर के बीच बहुत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। जिले से आए सभी फोटोग्राफर ने इस वर्कशॉप को लेकर भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए सभी आयोजको का आभार माना।

जांजगीर चांपा जिले में आयोजित फोटोग्राफर एवम वीडियोग्राफर वर्कशॉप में निकॉन कंपनी द्वारा जिले के संगठन के सभी सदस्यों को कैमरे के नए तकनीकों की जानकारी साझा करते हुए विशेष ऑफर भी दिए जाने की बात कही। जिसको लेकर जिले के सभी फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर जल्द से जल्द संगठन से जुड़कर सुविधाओं का लाभ लेने उत्साहित नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!