छत्तीसगढशहर में कोरोना से महिला की मौत, बेटा भी निकला कोरोना पॉजिटिव,...

शहर में कोरोना से महिला की मौत, बेटा भी निकला कोरोना पॉजिटिव, शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

बिलासपुर। कोरोना ने एक बार फिर से डराने वाली दस्तक दी है। व्यापार विहार स्थित श्रीराम टावर में रहने वाली 43 वर्षीय महिला की मौत कोरोनावायरस से होने की पुष्टि की गई है। महिला का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। करीब 6 महीने बाद कोरोना से हुई पहली मौत से बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

श्री राम टावर निवासी 43 वर्षीय महिला की 2 सप्ताह से तबीयत खराब थी। वह इसके लिए दवाई ले रही थी। बताया जा रहा है 16 मार्च को महिला को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां चिकित्सकों को शक होने पर महिला का rt-pcr कराया गया, जिसमें महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में 18 मार्च को महिला की मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत महिला का अंतिम संस्कार कराया गया। इधर महिला का बेटा भी कोरोना संक्रमित है, जिसे आइसोलेट किया गया है।

बिलासपुर में एक लंबे अंतराल के बाद कोरोना से मौत की पुष्टि सीएमएचओ ने भी की है। जिनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाएगी। उन्होंने शहरवासियों से कोरोना जांच कराने की अपील भी की है, उन्होंने दावा किया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना की जांच की जा रही है, जबकि सच्चाई इससे अलग है। जिले में कोविड-19 की जांच लगभग बंद हो चुकी है। संदिग्धों का भी टेस्ट नहीं किया जा रहा। संभव है कि दर्जनों पॉजिटिव खुलेआम घूम रहे हैं। देश में भी एक ही दिन में 1000 से अधिक मामले दर्ज किए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

बिलासपुर। कोरोना ने एक बार फिर से डराने वाली दस्तक दी है। व्यापार विहार स्थित श्रीराम टावर में रहने वाली 43 वर्षीय महिला की मौत कोरोनावायरस से होने की पुष्टि की गई है। महिला का बेटा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। करीब 6 महीने बाद कोरोना से हुई पहली मौत से बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। श्री राम टावर निवासी 43 वर्षीय महिला की 2 सप्ताह से तबीयत खराब थी। वह इसके लिए दवाई ले रही थी। बताया जा रहा है 16 मार्च को महिला को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां चिकित्सकों को शक होने पर महिला का rt-pcr कराया गया, जिसमें महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में 18 मार्च को महिला की मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत महिला का अंतिम संस्कार कराया गया। इधर महिला का बेटा भी कोरोना संक्रमित है, जिसे आइसोलेट किया गया है। बिलासपुर में एक लंबे अंतराल के बाद कोरोना से मौत की पुष्टि सीएमएचओ ने भी की है। जिनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाएगी। उन्होंने शहरवासियों से कोरोना जांच कराने की अपील भी की है, उन्होंने दावा किया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना की जांच की जा रही है, जबकि सच्चाई इससे अलग है। जिले में कोविड-19 की जांच लगभग बंद हो चुकी है। संदिग्धों का भी टेस्ट नहीं किया जा रहा। संभव है कि दर्जनों पॉजिटिव खुलेआम घूम रहे हैं। देश में भी एक ही दिन में 1000 से अधिक मामले दर्ज किए गए है।
error: Content is protected !!