दिल्लीपर्यावरण प्रेमी डीएसपी को कार ने मारी टक्कर, मौत

पर्यावरण प्रेमी डीएसपी को कार ने मारी टक्कर, मौत

डेस्क। हरियाणा के हिसार में सायकल से ड्यूटी जा रहे डीएसपी को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। घटना में डीएसपी की मौत हो गई। डीएसपी का नाम चंद्रपाल बिश्नोई था । उन्हें पर्यावरण से काफी लगाव भी था। वे लोगों को साइकिल चलाने के लिए जागरूक करते थे। उनकी सेवानिवृत्ति 2028 में होने वाली थी।

जानकारी के मुताबिक डीएसपी का परिवार हिसार आजाद नगर में रहता है। डीएसपी की पत्नी और दो बेटे हैं। चंद्रपाल रोजाना 50 किलोमीटर साइकिल चलाते थे। करीब 53 साल के डीएसपी चंद्रपाल साइकिल चलाते हुए कभी हिसार तो कभी सिरसा तक जाते थे। शनिवार को भी वह रतिया कार्यालय से काम निपटा कर साइकिलिंग करते हुए हिसार के लिए निकले थे और अग्रोहा के पास तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। डीएसपी चंद्रपाल के पास पहले ट्रैफिक पुलिस का कार्यभार था। 29 जनवरी को ही उन्हें रतिया के डीएसपी का चार्ज दिया गया था। वहीं डीएसपी की मौत का समाचार मिलते ही पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

डेस्क। हरियाणा के हिसार में सायकल से ड्यूटी जा रहे डीएसपी को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। घटना में डीएसपी की मौत हो गई। डीएसपी का नाम चंद्रपाल बिश्नोई था । उन्हें पर्यावरण से काफी लगाव भी था। वे लोगों को साइकिल चलाने के लिए जागरूक करते थे। उनकी सेवानिवृत्ति 2028 में होने वाली थी। जानकारी के मुताबिक डीएसपी का परिवार हिसार आजाद नगर में रहता है। डीएसपी की पत्नी और दो बेटे हैं। चंद्रपाल रोजाना 50 किलोमीटर साइकिल चलाते थे। करीब 53 साल के डीएसपी चंद्रपाल साइकिल चलाते हुए कभी हिसार तो कभी सिरसा तक जाते थे। शनिवार को भी वह रतिया कार्यालय से काम निपटा कर साइकिलिंग करते हुए हिसार के लिए निकले थे और अग्रोहा के पास तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। डीएसपी चंद्रपाल के पास पहले ट्रैफिक पुलिस का कार्यभार था। 29 जनवरी को ही उन्हें रतिया के डीएसपी का चार्ज दिया गया था। वहीं डीएसपी की मौत का समाचार मिलते ही पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई।  
error: Content is protected !!