छत्तीसगढन्यूज एंकर इशिका की हत्या का उठा पर्दा, इसलिए किया था मर्डर

न्यूज एंकर इशिका की हत्या का उठा पर्दा, इसलिए किया था मर्डर

जांजगीर-चाम्पा। पत्रकार गोपाल शर्मा की जांजगीर में निवासरत युवा पुत्री न्यूज़ एंकर इशिका शर्मा की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व परिचित युवक ने ही अपने साथी की मदद से हत्या को अंजाम दिया था। मृतका का किसी दूसरे से बातचीत करना आरोपी को पसंद नहीं था और इसलिए सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पूरे मामले का खुलासा किया है। 13 फरवरी को इशिका का शव यादव चौक के पास उंसके घर में बेड पर मिला था। उसका भाई दूसरे कमरे में था जिसके दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया गया था। मृतिका की स्कूटी,मोबाइल, कुछ और सामान घर से गायब मिले थे। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट,खोजी डॉग की मदद ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दम घुटने से मौत होना पाए जाने पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच को आगे बढ़ाया। धारा 302, 397, भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सायबर टीम के माध्यम से तकनीकी जानकारी जुटाई गई। संदेहियों के पतासाजी हेतु अलग-अलग टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर भेजा गया तथा मुखबिर लगाया गया।

प्रकरण में संदेही रोहन पाण्डु तथा राजेन्द्र सूर्या को पुलिस हिरासत में लिया जाकर कड़ी मनोवैज्ञानिक पूछताछ किया गया। अलग-अलग कहानी बताकर लगातार पुलिस को गुमराह किया जाता रहा परन्तु तकनीकी विशलेषण तथा गोपनीय जानकारी के आधार पर आरोपी रोहन पाण्डु तथा राजेन्द्र सूर्या ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

0 6 वर्षों से थी जान-पहचान

आरोपी रोहन पाण्डु मृतिका युवती को पिछले 6 वर्षो से जानता था और उनका घर आना- जाना करता था। मृतिका युवती के द्वारा अन्य व्यक्ति से मोबाईल पर देर रात तक बातचीत करने की वजह से रोहन पाण्डु मृतिका को मना करता था। मृतिका युवती के मोबाईल पर घटना दिनांक से तीन-चार दिन पूर्व आरोपी रोहन पाण्डु किसी व्यक्ति का चैट भी देखा था जिस वजह से वाद विवाद किया था। आरोपी रोहन पाण्डु के द्वारा अपने मित्र राजेन्द्र के साथ मिलकर मृमिका युवती को सबक सिखाने की योजना बनाई गई थी। योजना के तहत दिनांक घटना को आरोपी रोहन व राजेन्द्र जांजगीर आये थे जहां आरोपी रोहन पाण्डु मृतिका युवती के घर जाकर एक होटल से खाना लाकर घर मेंं खाना खाये। मृतिका युवती के भाई के खाना में आरोपी रोहन के द्वारा नींद की गोली मिला दी गई थी जिससे मृतिका का भाई बेहोशी की हालत में सो गया। आरोपी मृतिका के पास आकर पुनः किसी अन्य व्यकित से मोबाईल में बात करने पर वाद विवाद कर अपने साथी आरोपी राजेन्द्र सूर्या के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दिया। आरोपियों के द्वारा मृतिका के घर से सोने चांदी के जेवरात, 03 नग मोबाईल,स्कुटी लेकर कर दोनों फरार हो गये। आरोपी रोहन पाण्डु फरार होने के पष्चात् अपने पहचान (हुलिया) छिपाने के लिये रायगढ़ में जाकर अपना बाल भी कटवा लिया। आरोपियों के कब्जे से लूट की सम्पति सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल एवं स्कुटी को बरामद कर लिया गया है।

आरोपी का नाम पता -01. रोहन पाण्डु उम्र 23 वर्ष निवासी भदौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर हा0मु0 महामाया चौक कोनी रोड़ बिलासपुर

02. राजेन्द्र सूर्या उम्र 22 वर्ष निवासी भदौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

बरामद सम्पति – आरोपी रोहन पाण्डु के कब्जे से 03 नग मोबाईल, सोने की अंगुठी, सोने का लॉकेट, सोने का ब्रेसलेट, चांदी का सिक्का, स्मार्ट वार्च (घण्ड़ी), चांदी एवं मोती ब्रेसलेट, कान का फुल्ली, स्कुटी क्रमांक सीजी 11 ए0वाई 6892

आरोपी राजेन्द्र सूर्या के कब्जे से – सोने का चेन, सोने का अंगुठी, चांदी का पायल, चांदी का सिक्का, एक मोबाईल, घटना प्रयुक्त मोटर सायकल।

विशेष टीम में शामिल अधिकारी कर्मचारी :- उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक श्री तोबियस खाखा, निरीक्षक मनीष परिहार, निरीक्षक लखेष केंवट, निरीक्षक कामिल हक, उप. निरी. सूरेश ध्रुव, उप निरी. गोपाल सतपती, स.उनि. दिलीप सिंह, सउनि. मुकेश पाण्डये, प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर. राजकुमार चंद्रा, प्र.आर. जितेन्द्र सिंह परिहार, आर. मनीष राजपुत, आर. विरेन्द्र टंडन, आर. विवेक सिंह एवं थाना जांजगीर एवं चौकी नैला स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

जांजगीर-चाम्पा। पत्रकार गोपाल शर्मा की जांजगीर में निवासरत युवा पुत्री न्यूज़ एंकर इशिका शर्मा की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व परिचित युवक ने ही अपने साथी की मदद से हत्या को अंजाम दिया था। मृतका का किसी दूसरे से बातचीत करना आरोपी को पसंद नहीं था और इसलिए सुनियोजित तरीके से हत्या को अंजाम दिया। जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पूरे मामले का खुलासा किया है। 13 फरवरी को इशिका का शव यादव चौक के पास उंसके घर में बेड पर मिला था। उसका भाई दूसरे कमरे में था जिसके दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया गया था। मृतिका की स्कूटी,मोबाइल, कुछ और सामान घर से गायब मिले थे। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट,खोजी डॉग की मदद ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दम घुटने से मौत होना पाए जाने पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर जांच को आगे बढ़ाया। धारा 302, 397, भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर सायबर टीम के माध्यम से तकनीकी जानकारी जुटाई गई। संदेहियों के पतासाजी हेतु अलग-अलग टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर भेजा गया तथा मुखबिर लगाया गया। प्रकरण में संदेही रोहन पाण्डु तथा राजेन्द्र सूर्या को पुलिस हिरासत में लिया जाकर कड़ी मनोवैज्ञानिक पूछताछ किया गया। अलग-अलग कहानी बताकर लगातार पुलिस को गुमराह किया जाता रहा परन्तु तकनीकी विशलेषण तथा गोपनीय जानकारी के आधार पर आरोपी रोहन पाण्डु तथा राजेन्द्र सूर्या ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। 0 6 वर्षों से थी जान-पहचान आरोपी रोहन पाण्डु मृतिका युवती को पिछले 6 वर्षो से जानता था और उनका घर आना- जाना करता था। मृतिका युवती के द्वारा अन्य व्यक्ति से मोबाईल पर देर रात तक बातचीत करने की वजह से रोहन पाण्डु मृतिका को मना करता था। मृतिका युवती के मोबाईल पर घटना दिनांक से तीन-चार दिन पूर्व आरोपी रोहन पाण्डु किसी व्यक्ति का चैट भी देखा था जिस वजह से वाद विवाद किया था। आरोपी रोहन पाण्डु के द्वारा अपने मित्र राजेन्द्र के साथ मिलकर मृमिका युवती को सबक सिखाने की योजना बनाई गई थी। योजना के तहत दिनांक घटना को आरोपी रोहन व राजेन्द्र जांजगीर आये थे जहां आरोपी रोहन पाण्डु मृतिका युवती के घर जाकर एक होटल से खाना लाकर घर मेंं खाना खाये। मृतिका युवती के भाई के खाना में आरोपी रोहन के द्वारा नींद की गोली मिला दी गई थी जिससे मृतिका का भाई बेहोशी की हालत में सो गया। आरोपी मृतिका के पास आकर पुनः किसी अन्य व्यकित से मोबाईल में बात करने पर वाद विवाद कर अपने साथी आरोपी राजेन्द्र सूर्या के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दिया। आरोपियों के द्वारा मृतिका के घर से सोने चांदी के जेवरात, 03 नग मोबाईल,स्कुटी लेकर कर दोनों फरार हो गये। आरोपी रोहन पाण्डु फरार होने के पष्चात् अपने पहचान (हुलिया) छिपाने के लिये रायगढ़ में जाकर अपना बाल भी कटवा लिया। आरोपियों के कब्जे से लूट की सम्पति सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल एवं स्कुटी को बरामद कर लिया गया है। आरोपी का नाम पता -01. रोहन पाण्डु उम्र 23 वर्ष निवासी भदौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर हा0मु0 महामाया चौक कोनी रोड़ बिलासपुर 02. राजेन्द्र सूर्या उम्र 22 वर्ष निवासी भदौरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर बरामद सम्पति – आरोपी रोहन पाण्डु के कब्जे से 03 नग मोबाईल, सोने की अंगुठी, सोने का लॉकेट, सोने का ब्रेसलेट, चांदी का सिक्का, स्मार्ट वार्च (घण्ड़ी), चांदी एवं मोती ब्रेसलेट, कान का फुल्ली, स्कुटी क्रमांक सीजी 11 ए0वाई 6892 आरोपी राजेन्द्र सूर्या के कब्जे से – सोने का चेन, सोने का अंगुठी, चांदी का पायल, चांदी का सिक्का, एक मोबाईल, घटना प्रयुक्त मोटर सायकल। विशेष टीम में शामिल अधिकारी कर्मचारी :- उप पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक श्री तोबियस खाखा, निरीक्षक मनीष परिहार, निरीक्षक लखेष केंवट, निरीक्षक कामिल हक, उप. निरी. सूरेश ध्रुव, उप निरी. गोपाल सतपती, स.उनि. दिलीप सिंह, सउनि. मुकेश पाण्डये, प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर. राजकुमार चंद्रा, प्र.आर. जितेन्द्र सिंह परिहार, आर. मनीष राजपुत, आर. विरेन्द्र टंडन, आर. विवेक सिंह एवं थाना जांजगीर एवं चौकी नैला स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।
error: Content is protected !!