छत्तीसगढटैक्स गड़बड़ी को लेकर BBC ऑफिस में छापा, कर्मचारियों का फोन जब्त,...

टैक्स गड़बड़ी को लेकर BBC ऑफिस में छापा, कर्मचारियों का फोन जब्त, 70 सदस्यों की टीम ने की कार्रवाई…

डेस्क। दिल्ली में बीबीसी के दफ्तर में आयकर विभाग का छापा पड़ा है। करीब 60 से 70 सदस्यों की टीम बीबीसी के दफ्तर पहुंची है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई टैक्स में गड़बड़ी को लेकर की गई है। इसी को लेकर सर्वे किया जा रहा है। हालांकि BBC की तरफ से अब इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

आईटी की टीम ने बीबीसी के कर्मचारियों के मोबाइल को जब्त कर सभी को घर भेज दिया है। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है। जानकारी मिली हैं कि दिल्ली के साथ साथ मुंबई में भी ये कार्रवाई जारी है।

इधर बीबीसी के दफ्तर में आईटी के छापे की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि ‘पहले उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया और अब आयकर विभाग ने बीबीसी पर छापा मारा है। यह अघोषित तौर पर आपातकाल है’।

बता दें कि, हाल ही में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री आई थी। यह डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर थी। केंद्र सरकार ने प्रोपेगेंडा बताते हुए इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर कई यूनिवर्सिटियों में बवाल भी मचा था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिकाएं दायर हुई हैं। ऐसे में विपक्ष आयकर विभाग की छापेमारी को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ कर केंद्र पर निशाना साध रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

डेस्क। दिल्ली में बीबीसी के दफ्तर में आयकर विभाग का छापा पड़ा है। करीब 60 से 70 सदस्यों की टीम बीबीसी के दफ्तर पहुंची है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई टैक्स में गड़बड़ी को लेकर की गई है। इसी को लेकर सर्वे किया जा रहा है। हालांकि BBC की तरफ से अब इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। आईटी की टीम ने बीबीसी के कर्मचारियों के मोबाइल को जब्त कर सभी को घर भेज दिया है। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है। जानकारी मिली हैं कि दिल्ली के साथ साथ मुंबई में भी ये कार्रवाई जारी है। इधर बीबीसी के दफ्तर में आईटी के छापे की खबर के बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि 'पहले उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया और अब आयकर विभाग ने बीबीसी पर छापा मारा है। यह अघोषित तौर पर आपातकाल है'। बता दें कि, हाल ही में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री आई थी। यह डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर थी। केंद्र सरकार ने प्रोपेगेंडा बताते हुए इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी। डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर कई यूनिवर्सिटियों में बवाल भी मचा था। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिकाएं दायर हुई हैं। ऐसे में विपक्ष आयकर विभाग की छापेमारी को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ कर केंद्र पर निशाना साध रहा है।
error: Content is protected !!