छत्तीसगढमानवता की मिशाल पेश की चांपा पुलिस ने, अज्ञात व्यक्ति की शव...

मानवता की मिशाल पेश की चांपा पुलिस ने, अज्ञात व्यक्ति की शव का किया कफन दफन

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना अंतर्गत ग्राम कोटाडबरी में अज्ञात शव की सूचना पर चांपा पुलिस द्वारा शव का पीएम कराकर कफन दफन किया गया।

आपको बता दे की कोटाडबरी स्थित तुलसी पाल के दुकान के पास कई दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति आकार रह रहा था। 12-13 फरवरी की दरमियानी रात मोहल्ले के व्यक्ति संतोष अनंत के द्वारा चांपा पुलिस को जानकारी दी गई की तुलसी पाल के दुकान के पास रह रहे अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिया अस्पताल भेजा गया। धारा 174 दर्ज कर पीएम के बाद शव का कफन दफन पुलिस के द्वारा ही किया गया। पुलिस के अनुसार मृत अज्ञात व्यक्ति का उम्र 50 वर्ष, रंग सांवला, कद सामान्य, गले में ताबीज, काले रंग का स्वेटर और लोवर पहना हुआ है। जिस किसी को भी मृत अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी मिले चांपा थाना के 07817222223, 9479193108 नंबरों पर सूचित करने कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना अंतर्गत ग्राम कोटाडबरी में अज्ञात शव की सूचना पर चांपा पुलिस द्वारा शव का पीएम कराकर कफन दफन किया गया। आपको बता दे की कोटाडबरी स्थित तुलसी पाल के दुकान के पास कई दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति आकार रह रहा था। 12-13 फरवरी की दरमियानी रात मोहल्ले के व्यक्ति संतोष अनंत के द्वारा चांपा पुलिस को जानकारी दी गई की तुलसी पाल के दुकान के पास रह रहे अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिया अस्पताल भेजा गया। धारा 174 दर्ज कर पीएम के बाद शव का कफन दफन पुलिस के द्वारा ही किया गया। पुलिस के अनुसार मृत अज्ञात व्यक्ति का उम्र 50 वर्ष, रंग सांवला, कद सामान्य, गले में ताबीज, काले रंग का स्वेटर और लोवर पहना हुआ है। जिस किसी को भी मृत अज्ञात व्यक्ति के बारे में कोई भी जानकारी मिले चांपा थाना के 07817222223, 9479193108 नंबरों पर सूचित करने कहा गया है।
error: Content is protected !!