छत्तीसगढरतनपुर में युवक ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

रतनपुर में युवक ने लगाई फांसी, कारण अज्ञात

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सीस रमदेई निवासी युवक की लाश शनिवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकती मिली। ग्राम सीस रमदेई में रहने वाला 22 वर्षीय जागेश्वर सूर्यवंशी पिता रामअवतार सूर्यवंशी पेशे से ड्राइवर था। वह ट्रैक्टर, ट्रक आदि चलाया करता था। जागेश्वर को शराब पीने की भी लत थी।

शुक्रवार शाम करीब 8:00 बजे वह खाना खाकर घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने घर से ही कुछ दूर स्थित एक आम के पेड़ में गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह लोगों ने फांसी पर लटकी उसकी लाश देखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग,पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। जागेश्वर सूर्यवंशी अविवाहित था। उसने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सीस रमदेई निवासी युवक की लाश शनिवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकती मिली। ग्राम सीस रमदेई में रहने वाला 22 वर्षीय जागेश्वर सूर्यवंशी पिता रामअवतार सूर्यवंशी पेशे से ड्राइवर था। वह ट्रैक्टर, ट्रक आदि चलाया करता था। जागेश्वर को शराब पीने की भी लत थी। शुक्रवार शाम करीब 8:00 बजे वह खाना खाकर घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने घर से ही कुछ दूर स्थित एक आम के पेड़ में गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह लोगों ने फांसी पर लटकी उसकी लाश देखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग,पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। जागेश्वर सूर्यवंशी अविवाहित था। उसने फांसी क्यों लगाई इसकी जानकारी अब तक नहीं हो पाई है।
error: Content is protected !!