छत्तीसगढकवर्धा4 साल की स्कूली बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता...

4 साल की स्कूली बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में आज प्रेसवार्ता कर एसपी लाल उमेद ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है। ये पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चार वर्षीय बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने अपने साथ गंदा काम होने की बात कही थी जिसके बाद इसकी शिकायत परिजनों ने कवर्धा पुलिस से की थी।

कवर्धा एसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि मेडिकल में बच्ची के साथ यौन शोषण की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आरोपी कंडक्टर मुकेश यादव ग्राम चचेड़ी का रहने वाला है। उसने स्कूल कैंपस में ही रेप की घटना को अंजाम दिया था। किशोर न्याय अधिनियम यानि पॉक्सो एक्ट के तहत स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला की भी गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

घटना 7 फरवरी मंगलवार की बताई जा रही है। परिजनों ने बच्ची की हालत देखकर उससे पूछताछ की। वह आरोपी के संबंध में तो नहीं बता पाई लेकिन उसने स्कूल में ऐसा होने की बात कही। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच की और कंडक्टर मुकेश यादव पर संदेह हुआ। बच्ची भी उसे देखकर बुरी तरह डरी दिखाई दी। इसके बाद मुकेश से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में आज प्रेसवार्ता कर एसपी लाल उमेद ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है। ये पूरा मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चार वर्षीय बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने अपने साथ गंदा काम होने की बात कही थी जिसके बाद इसकी शिकायत परिजनों ने कवर्धा पुलिस से की थी। कवर्धा एसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि मेडिकल में बच्ची के साथ यौन शोषण की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आरोपी कंडक्टर मुकेश यादव ग्राम चचेड़ी का रहने वाला है। उसने स्कूल कैंपस में ही रेप की घटना को अंजाम दिया था। किशोर न्याय अधिनियम यानि पॉक्सो एक्ट के तहत स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला की भी गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना 7 फरवरी मंगलवार की बताई जा रही है। परिजनों ने बच्ची की हालत देखकर उससे पूछताछ की। वह आरोपी के संबंध में तो नहीं बता पाई लेकिन उसने स्कूल में ऐसा होने की बात कही। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच की और कंडक्टर मुकेश यादव पर संदेह हुआ। बच्ची भी उसे देखकर बुरी तरह डरी दिखाई दी। इसके बाद मुकेश से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया।
error: Content is protected !!