छत्तीसगढस्वर्णकार युवा मंच जांजगीर के पदाधिकारियों ने नए कलेक्टर से की भेंट...

स्वर्णकार युवा मंच जांजगीर के पदाधिकारियों ने नए कलेक्टर से की भेंट मुलाकात

संजय सराफ (संजू) जांजगीर-चांपा। छ.ग. स्वर्णकार समाज के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने जांजगीर-चांपा जिले के नए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वर्णकार युवा टीम के पदाधिकारियों ने सामाजिक एवं व्यवसायिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। स्वर्णकार युवा मंच जांजगीर पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने स्वर्णकार समाज द्वारा जिले में होने वाली सामाजिक और व्यवसायिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। युवा टीम द्वारा कोसा, कांसा, कंचन की नगरी के बारे में भी कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को बारिकी से बताया। जिले में समाज के लोगों द्वारा स्वर्ण आभूषण के निर्माण की प्रक्रिया को भी बताया। भेंट मुलाकात में स्वर्णकार समाज युवा टीम जांजगीर के अध्यक्ष संजय सराफ (संजू), उपाध्यक्ष शुभम सोनी, सचिव योगेश सोनी, कोषाध्यक्ष विजय सोनी, रत्नेश सोनी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!