छत्तीसगढपार्षद फोन नही उठा रहा और महापौर कहते है जैसा वार्डवासी बता...

पार्षद फोन नही उठा रहा और महापौर कहते है जैसा वार्डवासी बता रहे आप वैसा करो…

सीवरेज की समस्या का नहीं हो पा रहा निदान

बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 13 पंडित दीनदयाल नगर मंगला बिलासपुर में स्थित कुशाभाऊ ठाकरे आवास के वार्डवासियों द्वारा दो माह पूर्व अपने वार्ड की सीवरेज समस्या के लिए जनचौपाल कार्यक्रम में आवेदन किया गया था लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी ना ही बिलासपुर नगर निगम को कोई सरोकार है और ना ही निदान को।

वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में सीवरेज लाईन जाम हो जाने से घरों के सामने बने चेंबर से दुर्गंध सहित नाली का गंदगी और मलबा बाहर आने लगता है। वार्डवासी ने बताया कई बार बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव से भी संपर्क करने के बाद कुशाभाऊ ठाकरे आवास में रहने वाले निवासियों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वार्डवासियों द्वारा वार्ड के पार्षद श्याम पटेल से भी संपर्क करने पर वार्डवासियों को यह जवाब दिया गया कि खुद से करवा लीजिए। हमारे पास और भी काम है।

नहीं हो पा रहा 1100 निदान से निदान

राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा आम जनता की समस्या का निराकरण करने जन शिकायत निवारण 1100 नंबर में शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है, लेकिन शिकायत दर्ज होने के बाद समस्या का समाधान तो नहीं होता लेकिन निगम के कर्मचारियों द्वारा समस्या का निराकरण होने की भ्रामक जानकारी 1100 में जरूर डाल दी जाती है। वहीं शिकायतकर्ता को 1100 नंबर के कर्मचारियों द्वारा समस्या का निराकरण हो जाने की जानकारी दी जाती है।

क्या कहते है महापौर रामशरण यादव

वार्ड की समस्या के लिए जब महापौर रामशरण यादव से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जैसा वार्डवासी बोल रहे है आप वैसा कीजिए। हम अपना काम कर रहे है। वहीं वार्ड के पार्षद श्याम पटेल के मोबाइल नंबर 9302856162 में संपर्क कर जानकारी लेनी चाही लेकिन उनके द्वारा फोन नही उठाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

सीवरेज की समस्या का नहीं हो पा रहा निदान बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 13 पंडित दीनदयाल नगर मंगला बिलासपुर में स्थित कुशाभाऊ ठाकरे आवास के वार्डवासियों द्वारा दो माह पूर्व अपने वार्ड की सीवरेज समस्या के लिए जनचौपाल कार्यक्रम में आवेदन किया गया था लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी ना ही बिलासपुर नगर निगम को कोई सरोकार है और ना ही निदान को। वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में सीवरेज लाईन जाम हो जाने से घरों के सामने बने चेंबर से दुर्गंध सहित नाली का गंदगी और मलबा बाहर आने लगता है। वार्डवासी ने बताया कई बार बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव से भी संपर्क करने के बाद कुशाभाऊ ठाकरे आवास में रहने वाले निवासियों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया। वार्डवासियों द्वारा वार्ड के पार्षद श्याम पटेल से भी संपर्क करने पर वार्डवासियों को यह जवाब दिया गया कि खुद से करवा लीजिए। हमारे पास और भी काम है। नहीं हो पा रहा 1100 निदान से निदान राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा आम जनता की समस्या का निराकरण करने जन शिकायत निवारण 1100 नंबर में शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है, लेकिन शिकायत दर्ज होने के बाद समस्या का समाधान तो नहीं होता लेकिन निगम के कर्मचारियों द्वारा समस्या का निराकरण होने की भ्रामक जानकारी 1100 में जरूर डाल दी जाती है। वहीं शिकायतकर्ता को 1100 नंबर के कर्मचारियों द्वारा समस्या का निराकरण हो जाने की जानकारी दी जाती है। क्या कहते है महापौर रामशरण यादव वार्ड की समस्या के लिए जब महापौर रामशरण यादव से फोन के माध्यम से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जैसा वार्डवासी बोल रहे है आप वैसा कीजिए। हम अपना काम कर रहे है। वहीं वार्ड के पार्षद श्याम पटेल के मोबाइल नंबर 9302856162 में संपर्क कर जानकारी लेनी चाही लेकिन उनके द्वारा फोन नही उठाया गया।
error: Content is protected !!