छत्तीसगढरामायण का एक-एक प्रसंग समाज के लिए अनुकरणीय: महापौर, जिला स्तरीय रामायण...

रामायण का एक-एक प्रसंग समाज के लिए अनुकरणीय: महापौर, जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता संपन्न, सेवार की मानस मंडली रही अव्वल, जीते 50 हजार के पुरस्कार

बिलासपुर। भगवान श्री रामचंद्र जी के आदर्शाें को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन आज यहां स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बिल्हा की भजनामृत मानस मंडली सेवार ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं तखतपुर ब्लाॅक से तुलसी के संदेश मानस मंडली पड़रिया ने दूसरा स्थान और कोटा ब्लाॅक से तुलसी रामायण मंडली मानिकपुर चुरैली ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर रामशरण यादव ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। रामायण का एक-एक प्रसंग समाज में सफल जीवन के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन सहित मानस प्रेमी जनता ने बड़ी संख्या में मानस के विभिन्न प्रसंगों का आनंद उठाया।

मुख्य अतिथि की आसंदी से महापौर रामशरण यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर एवं संस्कृति को सहेजने के लिए शुरू की गयी यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से अपने उददेश्य में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिनके द्वारा रामचरितमानस के उपदेशों, शिक्षाओं, जीवन चरित्र और परंपरा को मानस मंडली प्रतियोगिता के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान ने कहा हमें जीवन को मूल्यवान बनाने के लिए भगवान रामचंद्र जी के आदर्शो पर चलकर उन्हें आत्मसात करना होगा। विजेता टीम गरियाबंद जिले के राजिम में 16 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ अंचल के रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन और कलादलों के विकास के लिए वर्ष 2021 में राज्य शासन द्वारा रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना शुरू की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

बिलासपुर। भगवान श्री रामचंद्र जी के आदर्शाें को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन आज यहां स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बिल्हा की भजनामृत मानस मंडली सेवार ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं तखतपुर ब्लाॅक से तुलसी के संदेश मानस मंडली पड़रिया ने दूसरा स्थान और कोटा ब्लाॅक से तुलसी रामायण मंडली मानिकपुर चुरैली ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर रामशरण यादव ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। रामायण का एक-एक प्रसंग समाज में सफल जीवन के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन सहित मानस प्रेमी जनता ने बड़ी संख्या में मानस के विभिन्न प्रसंगों का आनंद उठाया। मुख्य अतिथि की आसंदी से महापौर रामशरण यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर एवं संस्कृति को सहेजने के लिए शुरू की गयी यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से अपने उददेश्य में कामयाब होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिनके द्वारा रामचरितमानस के उपदेशों, शिक्षाओं, जीवन चरित्र और परंपरा को मानस मंडली प्रतियोगिता के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान ने कहा हमें जीवन को मूल्यवान बनाने के लिए भगवान रामचंद्र जी के आदर्शो पर चलकर उन्हें आत्मसात करना होगा। विजेता टीम गरियाबंद जिले के राजिम में 16 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ अंचल के रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन और कलादलों के विकास के लिए वर्ष 2021 में राज्य शासन द्वारा रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना शुरू की गयी।
error: Content is protected !!