छत्तीसगढजिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 1 फरवरी को, जनपद स्तर में...

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 1 फरवरी को, जनपद स्तर में प्रथम रहीं चार मंडलियों के बीच होगा मुकाबला,  विजयी मंडली को मिलेगा 50 हजार रूपए का पुरस्कार

बिलासपुर। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता स्व. लखीराम आॅडिटोरियम में 1 फरवरी को सवेरे 10 बजे से आयोजित की जायेगी। जनपद स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाली प्राप्त करने वाली चार मंडलियों के बीच यह मुकाबला होगा। जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाली मंडली को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा और 50 हजार रूपये का पुरूस्कार दिया जाएगा।

गौरतलब है कि रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने राज्य शासन द्वारा प्रारंभ रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। चार चरणों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया। इसमें पहला आने वाली मंडली को जनपद स्तर पर शामिल किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बिल्हा ब्लाॅक से भजनामृत मानस मंडली सेवार, तखतपुर ब्लाॅक से तुलसी के संदेश मानस मंडली पड़रिया, मस्तुरी ब्लाॅक से सरस्वती मां मानस मंडली इटवा और कोटा ब्लाॅक से अंगना के तुलसी रामायण मंडली मानिकपुर चुरैली के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

मंडलियो को निधार्रित समयावधि में अपनी प्रस्तुति देनी होगी। प्रतियोगिता के आयोजन और परिणाम में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए पांच निर्णायको की टीम बनाई गई है, जो मंडलियो की प्रस्तुति, भाषाशैली और वेशभूषा के आधार पर उनका मूल्यांकन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

बिलासपुर। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता स्व. लखीराम आॅडिटोरियम में 1 फरवरी को सवेरे 10 बजे से आयोजित की जायेगी। जनपद स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाली प्राप्त करने वाली चार मंडलियों के बीच यह मुकाबला होगा। जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाली मंडली को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा और 50 हजार रूपये का पुरूस्कार दिया जाएगा। गौरतलब है कि रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने राज्य शासन द्वारा प्रारंभ रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। चार चरणों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया। इसमें पहला आने वाली मंडली को जनपद स्तर पर शामिल किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बिल्हा ब्लाॅक से भजनामृत मानस मंडली सेवार, तखतपुर ब्लाॅक से तुलसी के संदेश मानस मंडली पड़रिया, मस्तुरी ब्लाॅक से सरस्वती मां मानस मंडली इटवा और कोटा ब्लाॅक से अंगना के तुलसी रामायण मंडली मानिकपुर चुरैली के बीच कड़ा मुकाबला होगा। मंडलियो को निधार्रित समयावधि में अपनी प्रस्तुति देनी होगी। प्रतियोगिता के आयोजन और परिणाम में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए पांच निर्णायको की टीम बनाई गई है, जो मंडलियो की प्रस्तुति, भाषाशैली और वेशभूषा के आधार पर उनका मूल्यांकन करेगी।
error: Content is protected !!