छेड़छाड़ का आरोपी चढ़ा सिविल लाइन पुलिस के हत्थे

0
232

अपराध दर्ज होने के कुछ ही घंटों में सिविल लाइन पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

वर्तमान समय मे महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा अभियान चलाया जाता है। वही छेड़छाड के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया।
आपको बता दे कि नाबालिग लड़की पढ़ाई के लिए मौलाना बशीर के यहां जाती थी। शनिवार को नाबालिग जब पढ़ाई करने गयी तब मौलाना बशीर ने बुरी नियत से उसके शरीर को छूने लगा। नाबालिग द्वारा मना करने के बाद भी आरोपी नहीं मान रहा था साथ ही धमकी भी देने लगा तब नाबालिग ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। परिजनों ने तत्काल सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here