वार्डवासियों के हलक सूखने के बाद मिलेगा पानी, यही पुकार वार्ड 06 के लोगों का, वार्डवासी आखिर कर भी क्या सकते है…नगर सरकार तो बन गई है, सोच रहे 5 साल क्या ऐसे ही हाल रहेगा?

0
77

वासु सोनी चांपा। नगर के वार्ड नंबर 06 में पानी की समस्या लगातार 4 दिनों से बरकरार है। लगातार फोन करने के बाद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। नगर पालिक परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और नवनियुक्त जनप्रतिनिधि सिर्फ अपनी कुर्सी सम्हाल रहे है। सिर्फ चुनाव जीतने की देरी थी कि नगर पालिका परिषद के अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता को नया नया रंग दिखा रहे है।

चलिए मामले से आपको अवगत कराते हैं, हुआ यूं कि होली के एक दिन पहले से वार्ड नंबर 06 के लोगों के नल से पानी ही गायब हो गया। लोगों ने सोचा होली के दिन पानी आएगा। शायद इसलिए आज नहीं आया। लेकिन होली के दिन भी नगर पालिका परिषद से मिलने वाली पानी नहीं आया। हो सकता है कुछ लोगों के नल में पानी आया हो लेकिन अधिकतर लोगों के नल में पानी नहीं आया। जिस पर गुस्साए लोगों ने कई बार नए अध्यक्ष प्रदीप नामदेव को भी फोन लगाया लेकिन वो भी फोन नहीं उठाए। वहीं मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर को अपने क्षेत्र की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं। जिस जनता के रुपए से वे अपना जीवन यापन कर रहे है वहां यह सुनने को मिलता है कि सभी को ध्यान नहीं दे सकते। जिसकी जानकारी मिल जाती है उसका निराकरण किया जाता है। गर्मी के दिनों की समस्या गर्मी से पहले ही शुरू हो गई। नगर पालिक के जिम्मेदारों को पता चला तब शनिवार को एक दो जगहों पर खुदाई कर देखा गया कि समस्या कहां है लेकिन शाम हो जाने और सही तरीके से समस्या नहीं मिलने के कारण वे भी वापस लौट गए। रविवार को भी नगर पालिका परिषद से कोई भी इस समस्या का निराकरण नहीं कर पाया। जिससे यही लगता है ना ही सीएमओ भोला सिंह ठाकुर और ना ही नव नियुक्त जनप्रतिनिधि को इससे कोई सरोकार है। अब सरकार तो बन गई है जनता आयेंगे और जाएंगे इन्हें बस 5 साल रोटी ही तो सेकनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here