चांपा। नगर के प्रसिद्ध रामबांधा तालाब के पास बने श्री शिव पंचायत मंदिर में कुछ ही देर में आस्था के महापर्व और रंगों की मस्ती, अबीर, गुलाल और फूलों से शुरू होने जा रही है। फागुन उत्सव में सभी भक्त मंदिर परिसर में फूल और रंगों से आदि देव महादेव के साथ होली का आनंद उठाएंगे। होली पर्व के पहले भगवान आशुतोष महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया। वहीं शाम 6 बजे से पारंपरिक फाग गायन सहित भव्य भजन का आयोजन किया जाएगा।
श्री शिव पंचायत मंदिर में स्थापना के बाद हर समय कोई ना कोई आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भजन के साथ रात जागरण, रुचि देवांगन के जन्मदिवस पर मिठाई और फल का वितरण हुआ। वहीं होली पर्व के दूसरे दिन फाग और भजन के आयोजन शाम 6 बजे से होगा। मन्दिर प्रबंधन के द्वारा नगर के सभी भक्तों को आदिशक्ति महादेव के साथ होली खेलने आमंत्रित किया गया है। भक्तिमय भजन के साथ होली का आनंद भक्तों के लिए मनमोहक रहेगा। जिसमें शाम 6 बजे से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो अपना जीवन धन्य बनाए।