जनता की समस्या मेरी समस्या…नगर सहित वार्ड के विकास और मूलभूत समस्याओं को दूर करना पहली प्राथमिकता… तन-मन-धन से करते आ रहे लोगों की सेवा…

0
94

चांपा। नगर में पालिका अध्यक्ष की जीत के बाद अब पालिका के उपाध्यक्ष पद की दौड़ में कई लोगों के नाम सामने आ रहे है। वही वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद संजय सोनी का नाम भी उपाध्यक्ष की लिस्ट में है। बताते चले कि वार्ड क्रमांक 06 के पार्षद संजय सोनी पार्षद पद की कमान सम्हालने तैयार है। तो वहीं उन्होंने सर्वाधिक 546 मतों से विजय प्राप्त की। संजय सोनी ने राजनीति की पहली पारी में ही जनता को अपना मुरीद बना दिया। निकाय चुनाव में बड़े ही आसान तरीके से जनता के बीच पहुंच अपनी छाप छोड़ी। जिसके चलते वार्ड क्रमांक 06 की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया और उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना। पार्षद चुने जाने के पहले भी संजय सोनी नगरहित, राष्ट्रहित और समाजहित में भी सदैव तत्पर रहे है। संजय सोनी के पार्षद निर्वाचित होने से नगर और वार्ड को विकास के पथ पर आगे ले जाया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने लोगों की उम्मीद पर खरा उतरना शुरू कर दिया है।

नगर विकास और मूलभूत समस्याओं पर विशेष ध्यान
पार्षद संजय सोनी नगर और वार्ड के विकास और मूलभूत समस्याओं को लेकर विशेष कार्य योजना पर विचार करते रहते है। निकाय चुनाव के पहले भी वे लोगों के बीच पहुंच नगर विकास की चर्चा करते नजर आते थे। चूंकि वार्ड की जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद देकर नगर पालिका परिषद चांपा में जगह दिलवा दिया, वहीं वार्ड की जनता अब यह उम्मीद कर रही है कि अगर पालिका में उन्हें उपाध्यक्ष का पद मिलता है तो केंद्र, राज्य और नगर सरकार के भरोसे पर वे खरा उतरेंगे। पार्षद संजय सोनी हमेशा तन, मन और धन से लोगों की सेवा करते रहते है। यही उनका मुख्य उद्देश्य माना जाता है।

पार्षद संजय सोनी का राजनीतिक जीवन
पार्षद संजय सोनी का राजनीतिक जीवन काफी जिम्मेदारी भरा रहा। उन्होंने चांपा के शासकीय कॉलेज में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हुए छात्रों के हित और भविष्य के लिए अनेक कार्य किए। वहीं संजय भाजपा के काफी सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते है। जिसके चलते भाजपा ने भी उन्हें निकाय चुनाव में टिकट देकर एक मौका दिया, जिस पर पार्षद संजय सोनी शत प्रतिशत खरे उतरे।

नगर और वार्ड की जनता के बीच चर्चा का बाजार गर्म है कि अगर नगर सरकार पार्षद संजय सोनी को पालिक में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देते है तो वो भी उस पर खरा उतरने भरपूर प्रयास करेंगे। साथ ही नगर की मूलभूत समस्या और विकास के लिए हर समय मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here