चांपा के वार्ड 6 में माहौल गर्म, बूथ के अंदर कार्यकर्ता के प्रवेश को लेकर राजनीतिक पार्टी कार्यकर्ताओं की आपसी बहस, निर्वाचन अधिकारी और पुलिस ने कराया मामला हुआ शांत

0
145

चांपा। नगर के वार्ड नंबर 06 के पुत्री शाला स्कूल पोलिंग बूथ के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ और स्कूल परिसर में खड़े रहने और पोलिंग बूथ के अंदर पार्टी कार्यकर्ता के जाने को लेकर काफी माहौल गर्म हो गया था। लड़ाई झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती थी सिर्फ जबानी जंग जारी था। भाजपा- कांग्रेस के पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने स्कूल परिसर घेर रखा है। वहीं स्थिति को देखते हुए निर्वाचन अधिकारी दुर्गा प्रसाद अधिकारी और चांपा पुलिस की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद मामला कुछ शांत हुआ।

प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

लड़ाई झगड़े की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। चांपा नगर के वार्ड 6 में ऐसी स्थिति निर्मित होने से मामले को शान्त करने काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसके बाद आसपास में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई।

पार्टी कार्यकर्ता ही कर रहे निर्वाचन में व्यवधान उत्पन्न

निर्वाचन काफी संवेदनशील माना जाता है बावजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ पोलिंग बूथ के आसपास का माहौल खराब कर रहे है। लड़ाई झगड़े की स्थिति बनने और होने के बाद अधिकारी और पुलिस टीम पहुंच रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here