प्राइवेट पार्ट में मिले सर्जरी ब्लेड-पत्थर के टुकड़े… मुंबई में 20 साल की युवती से रेप, ऑटोरिक्शा चालक गिरफ्तार

0
71

महाराष्ट्र के पालघर में 20 साल की युवती से रेप मामले में सनसनी खुलासा हुआ है। पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट (योनी-vagina) से सर्जरी ब्लेड-कंकड़ मिले थे। मामले में मुंबई पुलिस का कहना है कि रेप के बाद पीड़ित डर गई थी। परिवार के भय के कारण उसने खुद ही सर्जिकल ब्लेड और कंकड़ अपने प्राइवेट पार्ट में रखे थे। पुलिस ने रेप के आरोपी ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक 22 जनवरी की सुबह पीड़ित को संदिग्ध हालात में गोरेगांव रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। पूछताछ में रेप की बात सामने आई थी। बाद में लड़की को सिविल अस्पताल ले जाया गया था। यहां उसके प्राइवेट पार्टी से सर्जिकल ब्लेड और कंकड़ मिले थे।

पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी थी कि सकी वसई रेलवे स्टेशन पर ऑटोरिक्शा चालक से मुलाकात हुई थी। फिर वो उसे बीच पर ले गया। यहां उसने मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ऑटोरिक्शा चालक ने युवती को धमकाते हुए उसके साथ रेप किया था। पीड़िता की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी का तलाश में कई टीमों को लगाया गया था। चर्चगेट और विरार रेलवे स्टेशनों के बीच तलाशी की गई थी। आरोपी को खैरपाड़ा वालिव की एक झुग्गी बस्ती से गिरफ्तार किया था।

अब तक क्या-क्या हुआ?

जानकारी के मुताबिक, पहले लड़की के दिए बयान के आधार पर FIR दर्ज हुई। इसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की के प्राइवेट पार्ट से सर्जिकल ब्लेड और कुछ पत्थर के टुकड़े मिले हैं। पहले लड़की ने दावा किया था कि उसके माता पिता नहीं है लेकिन लड़की का यह बयान भी झूठा था। पुलिस की टीम ने लड़की के माता-पिता का भी बयान दर्ज किया है और आगे जांच चल रही है।

सूरत में 21 वर्षीय युवक ने 2 साल की बच्ची से रेप की कोशिश की

इधर सूरत के लिंबायत इलाके में अपने चार साल के भाई के साथ गार्डन में खेल रही दो साल की मासूम बच्ची को 21 वर्षीय युवक यौन शोषण के इरादे से शेड में खींच लिया। खुशकिस्मती से एन वक्त पर बच्ची की मां मौके पर पहुंच गई और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here