छत्तीसगढनही थम रहा नशे का सफर, पिकअप के गुप्त चेंबर में 15...

नही थम रहा नशे का सफर, पिकअप के गुप्त चेंबर में 15 लाख का गांजा

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने गाड़ी के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे गांजे को पकड़ा है। इसकी कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। यह तस्कर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, जो ओडिशा से गांजा ले जाकर मध्यप्रदेश में खपाने की तैयारी में थे। रायगढ़ पुलिस को मुखबिर से रविवार रात को ही सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ओडिशा तरफ से गांजा लेकर आने वाले हैं। इसके चलते पुलिस ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉडर पर बिरनीपाली चेकपोस्ट के पास एक टीम को तैनात किया था। ये टीम आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। आज सुबह से यहां पुलिसकर्मी तैनात थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम ने आने-जाने वाले काफी गाड़ियों की जांच की थी। इसी बीच पुलिस को सुबह 10 से 11 बजे के बीच एक सफेद कलर की पिकअप वाहन आते दिखी थी। इस पिकअप गाड़ी को भी पुलिस ने रोका था। गाड़ी रोककर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में पुलिस को पता चला कि गाड़ी के पीछे के हिस्से को भले ही खाली रखा गया है। मगर उसके नीचे की ओर गुप्त चेंबर बनाया गया था। जिसमें 100 पैकेट गांजा था। इस गांजे की कीमत 15 लाख रुपए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने गाड़ी के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे गांजे को पकड़ा है। इसकी कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। यह तस्कर मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, जो ओडिशा से गांजा ले जाकर मध्यप्रदेश में खपाने की तैयारी में थे। रायगढ़ पुलिस को मुखबिर से रविवार रात को ही सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर ओडिशा तरफ से गांजा लेकर आने वाले हैं। इसके चलते पुलिस ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉडर पर बिरनीपाली चेकपोस्ट के पास एक टीम को तैनात किया था। ये टीम आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। आज सुबह से यहां पुलिसकर्मी तैनात थे। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम ने आने-जाने वाले काफी गाड़ियों की जांच की थी। इसी बीच पुलिस को सुबह 10 से 11 बजे के बीच एक सफेद कलर की पिकअप वाहन आते दिखी थी। इस पिकअप गाड़ी को भी पुलिस ने रोका था। गाड़ी रोककर पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच में पुलिस को पता चला कि गाड़ी के पीछे के हिस्से को भले ही खाली रखा गया है। मगर उसके नीचे की ओर गुप्त चेंबर बनाया गया था। जिसमें 100 पैकेट गांजा था। इस गांजे की कीमत 15 लाख रुपए हैं।
error: Content is protected !!